- चूहा मारने की दवा से घर के भीतर ही मर जाते हैं चूहे, फैलती है दुर्गंध
- चूहों को भगाने के पांच प्राकृतिक उपायों में नहीं आता है ज्यादा खर्चा
बस्ती। How to Get Rid of Rats यानी चूहों को घर से कैसे भगाएं। यह सवाल तमाम लोगों के मन में रहता है। वह कई तरह के उपाय भी करते हैं, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं रहता है। चूहा मारने (Rat Kill) की दवा रखते हैं तो कई चूहे घर के भीतर ही मर जाते हैं। इससे दुर्गंध फैलती है और बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग चूहों को मारने की दवा के बजाए ऐसे उपाय खोजते हैं, जिनसे चूहे मरे भी न और घर से भाग भी जाएं। तो आइए आपको ऐसे ही पांच उपायों के बारे में आपको बताते हैं...
फिटकरी (alum): चूहों को फिटकरी की गंध बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप फिटकरी का पाउडर बना लें। इस पाउडर को उन स्थानों पर डाल दें, जहां चूहों के बिल हों या फिर वहां जहां सबसे ज्यादा चूहों की मौजूदगी होती हो। यही नहीं आपकी फिटकरी को पानी में घोलकर उसे स्प्रे भी कर सकते हैं।
तंबाकू (Tobacco): तंबाकू और इससे बने उत्पाद सेहत के लिए हानिकारक होते है। लेकिन, चूहों को घर से बाहर करने में मददगार होता है। बेसन या गेहूं के आटे में तंबाकू की पत्तियां मिलाकर घी डालकर गोली बना लें। इन गोलियों को चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे एक-दो दिन में ही वहां से भाग जाएंगे।
पिपरमिंट तेल (peppermint oil): पिपरमिंट की खुश्बू भी चूहों को अच्छी नहीं लगती है। इसके लिए पिपरमिंट के तेल को घर में उन स्थानों पर स्प्रे कर दें, जहां चूहों के बसेरा है बिल बना रखा है। इसे पानी में मिलाकर भी स्प्रे किया जा सकता है। इससे एक-दो दिन में चूहे घर छोड़कर भाग जाएंगे।
लाल मिर्च पाउडर (Red chilli powder): लाल मिर्च का पाउडर किसी को भी परेशान कर सकता है। तो चूहे भी इससे परेशान होते हैं। लाल मिर्च का पाउडर या इसका पानी में घोल तैयार कर चूहों के बिल के आसपास डाल दें। चूहे एक-दो दिन में स्थान बदल देंगे और आप राहत की सांस ले सकेंगे। यह उपाय हाथ में ग्लब्स और चश्मा पहनकर करना चाहिए।
कपूर (Kapoor): कपूर का इस्तेमाल हर घर में पूजा के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि यह चूहों को भगा सकता है। कपूर के टुकड़े को किचन, स्टोर रूम के साथ चूहों के आने-जाने वाले स्थान पर रख दें। इसकी महक से परेशान होकर चूहे भाग जाएंगे। यह प्रयोग बेहद आसान है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। apnibasti.in इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
0 Comments