उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल चार सितंबर 2023 को बस्ती भ्रमण पर आ रहीं हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं...
बस्ती। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) आगामी चार सितंबर 2023 को बस्ती जनपद के दौरे पर आ रहीं हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसी क्रम में बस्ती जिले की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम लेदवा में अमृत सरोवर, ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं भी किसी प्रकार की कमियां हैं, उन्हें अतिशीघ्र और ससमय पूर्ण कर लिया जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ.राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, बीएसए अनूप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें...
👉Basti Mini Marathon 2023: 08 अक्तूबर को आयोजित होगा 12वां बस्ती मिनी मैराथन
👉Diwali 2023 Date: दिवाली कब है? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
👉TRAI Report: दम है यूपी वालों में, महीने में 36 घंटे फोन पर करते हैं बात
0 Comments