Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Loksabha Election 2024: एजीपीएस लोकसभा चुनाव में 41 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

आम जनता पार्टी सोशलिस्ट की 27 अगस्त 2023 को बस्ती जिले में हुई महारैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बालक दास ने यह घोषणा की...

agps

बस्ती (यूपी)। आम जनता पार्टी सोशलिस्ट 2024 के लोकसभा चुनाव में 41 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। यह घोषणा 27 अगस्त 2023 को एजीपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बालक दास ने की। वह उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ऑफिसर्स क्लब में जन अधिकार महारैली को संबोधित कर रहे थे। महारैली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चौहान समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक अधिकारोें पर विस्तार से चर्चा की।

मुद्दों पर निरंतर संघर्ष कर रही पार्टी

राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्त्री लाल उर्फ महंथ बालक दास ने कहा कि चौहान समाज का अतीत उज्जवल रहा है और समाज को प्रतिष्ठा, आदर दिलाने के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है। कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में 41 सीटों पर एजीपीएस अपना उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने घोसी विधानसभा के उप चुनाव में चुनाव मैदान में उतारा है।

समूचे प्रदेश में चलेगा सदस्यता अभियान

खचाखच भरे परिसर में उपस्थित हजारोें लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि पार्टी समूचे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलायेगी। कहा कि लोकतंत्र में मजबूत संगठन के बिना राजनीतिक परिवर्तन संभव नहीं है। महारैली  को कार्यक्रम को अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ओमकार चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव राम सुरेश चौहान, राम अवध चौहान, हरिश्चन्द्र चौहान, विनोद नेगी, अजय सिंह चौहान, डा. सर्वेश चौहान आदि ने संबोधित किया। नेताओं ने एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व की तैयारियां पूरी कर लेना है, जिससे 41 सीटों पर मजबूती से लड़कर अपना संदेश जनता तक पहुंचाया जाए। जिलाध्यक्ष रमेश चौहान के संयोजन में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मंच पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कहा कि महारैली में जमीनी धरातल पर जो निर्णय लिए गए हैं, उसे जमीनी धरातल पर उतारा जाएगा।

महारैली में यह रहे मौजूद

महारैली में लवकुश चौहान, महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौहान, माया चौहान, राम सजीवन, विशाल चौहान, शान्ती देवी, सनोज चौहान, सुभाष चौहान, राम सिंह चौहान, जगन्नाथ चौहान मोहनलाल चौहान, राम औतार चौहान, लालमन, शकुन्तला देवी, फूलवन्ती देवी, रेशमा देवी, सुनीता चौहान, बीना चौहान, ममता, मैना देवी, रामबचन चौहान, कनिक भवन, रमेश चौहान, वीरेन्द्र चौहान, रणजीत चौहान, सौरभ चौहान, विजयभान चौहान, विशाल चौहान, अनिल चौहान के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें...

👉Basti News: राज्यपाल के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा बस्ती जिला प्रशासन

👉Shankh Yoga: हस्तरेखाओं में बन रहा शंख योग, भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग

👉TRAI Report: दम है यूपी वालों में, महीने में 36 घंटे फोन पर करते हैं बात

Post a Comment

0 Comments