Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Good Health Tips: हमेशा हेल्दी रहना है तो इन दस बातों आज से अमल शुरू कर दें

कुछ बहुत ही आसान बातों पर अमल कर आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। ये टिप्स तो बड़े ही सामान्य से हैं, मगर इनका असर बेजोड़ है...

Good Health Tips
हेल्थ डेस्क। हमारे बड़े-बुजुर्ग खान-पान को लेकर हमेशा सतर्क रहते थे। वह लंबे समय तक स्वस्थ भी रहते थे और उन्हें जल्दी कोई बीमारी भी नहीं घेरती थी। मगर आज भागदौड़ भरी जिंदगी में हम जिस बात की सबसे ज्यादा अनदेखी करते हैं वह है हमारा खान-पान। ऐसे में अगर आप अभी से इसे लेकर थोड़ा सतर्क हो जाते हैं तो आपको भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की आशंका कम हो जाएगी। इसके लिए हम आपको बड़े ही सामान्य से दस टिप्स बताएंगे, लेकिन इनके असर आपकी सेहत पर बड़े ही सकारात्मक असर डालेंगे। तो आइए शुरू करते हैं...

यह हैं वह दस गुड हेल्थ टिप्स

  1. गेहूं के आटे को चालकर उसका चोकर न निकालें। कोशिश हो कि गेहूं खुद ही धुलकर पिसवाएं और बिना छलनी किए उसकी चपाती बनाकर खाएं।
  2. खाने में नमक कम से कम लें। खाते समय दाल, सब्जी या अन्य किसी व्यंजन में ऊपर से तो नमक बिल्कुल ही न डालें।
  3. दोपहर और रात के भोजन से पहले सलाद जरूर खाएं। सलाद में मौजूद फाइबर खाना पचाने में मदद करेगा और कब्ज आदि की समस्या नहीं होगी।
  4. सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन इच्छानुसार करें। लेकिन रात में खाना कम मात्रा में लें। प्रयास हो कि रात आठ बजे से पहले डिनर कर लें।
  5. भोजन करने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। निवाले को खूब चबाकर खाएं। इससे खाना पचाने में आसानी होगी और पाचन तंत्र भी बेहतर होगा।
  6. एक बार में जितनी भूख हो उतना ही खाएं। बहुत अधिक या बहुत कम खाना खाने से बचना चाहिए।
  7. जो सब्जी बिना छिले बनाई जा सकती है उसे हल्का सा स्क्रब कर पकाएं। इससे सब्जी के पोषक तत्व उसमें बने रहेंगे।
  8. खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें। खाने में नींबू का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  9. फास्ट फूड खाने से बचें। यह हृदय के लिए नुकसानदेह साबित होता है। ज्यादा तला भुना खाने से भी बचना चाहिए।
  10. उम्र बढ़ने के साथ भोजन की मात्रा कम कर देनी चाहिए। लेकिन पौष्टिक आहार लेते रहना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा।
इसे भी पढ़ें...

Post a Comment

0 Comments